शिशु स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम मनाया
धोरीमन्ना | निकटवर्तीप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भूणिया में स्वास्थ्य शिशु दिवस पर कार्यक्रम हुआ। सरपंच खेताराम चौधरी ब्लाॅक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विष्णुराम विश्नोई ने विभिन्न रोग से बचाव की जानकारी दी। ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य एवं टीकाकरण की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक बंसल एएनएम तथा आशाओं ने सहयोग दिया।