पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला परिषद की बैठक कल

जिला परिषद की बैठक कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला परिषद की बैठक कल

बाड़मेर.जिलापरिषद के साधारण सभा की बैठक रविवार को दोपहर 12.15 बजे जिला प्रमुख मदन कौर की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भगवती प्रसाद ने बताया कि बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण का अनुमोदन, मनरेगा योजना का वर्ष 2015-16 का वार्षिक प्लान के अनुमोदन पर चर्चा, पेयजल, विद्युत एवं सड़कों की स्थिति पर चर्चा, चिकित्सा शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर चर्चा, जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। आगामी पंचायती राज चुनाव 2015 के मद्देनजर नए जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के कारण वर्तमान साधारण सभा की अंतिम बैठक में जिला परिषद सदस्यों के अलावा सांसद, जिले के सभी विधायक, प्रधान तथा सभी विभागों के अधिकारी भाग लेंगे।

निर्वाचकनामावलियों की तैयारी शुरू बाड़मेर.पंचायतीराजसंस्थाओं के आम चुनाव 2015 के लिए निर्वाचक नामावलियों की तैयारी के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की गई हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) हरभान मीणा ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन शनिवार को किया जाएगा। 13 14 दिसंबर को निर्वाचक नामावलियों का वार्डों, मतदान केंद्रों पर पठन किया जाएगा। दावे एवं आक्षेपों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर होगी। 14, 20 एवं 21 दिसंबर विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई है। दावा एवं आक्षेपों के समाधान की अवधि 26 दिसंबर तक होगी। 28 दिसंबर तक पूरक सूचियों की तैयारी कर 30 दिसंबर को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

संवीक्षासमिति की बैठक 19 को बाड़मेर.जिलेके एससी, एसटी, सफाई कर्मचारी वर्ग के व्यक्तियों द्वारा संबंधित निगम में चालू वित्तीय वर्ष 2014-15 में भरे गए ऋण आवेदन पत्रों की स्वीकृति के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन करने के लिए संवीक्षा समिति की बैठक 19 दिसंबर को रखी गई है। अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक तेजाराम कोडेचा ने बताया कि जिन प्रार्थियों द्वारा निगम में आवेदन पत्र जमा कराए गए हैं। आवेदनकर्ता अपने मूल दस्तावेजों के साथ 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे अनुजा निगम कार्यालय बाड़मेर में मौजूद होंगे।

खेलकूदप्रतियोगिता का आयोजन

बाड़मेर.जिलायुवा रावणा राजपूत सभा