पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भील महासभा ब्लाॅक कार्यकारिणी गठित

भील महासभा ब्लाॅक कार्यकारिणी गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धोरीमन्ना. भीलमहासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाशचंद डंगला के निर्देशानुसार प्रदेश संरक्षक नंदा डंगला ने गुरुवार को आलमजी मंदिर धोरीमन्ना के प्रांगण में धोरीमन्ना ब्लाक भील महासभा की कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें मुख्य युवा दो कार्यकारिणी गठित की गई। मुख्य कार्यकारिणी में निंबाराम चूडावत को अध्यक्ष दुर्गाराम, पूंजाराम, मगनाराम उपाध्यक्ष , गेमाराम महामंत्री, इन्द्राराम कोषाध्यक्ष, दीपाराम लुखू सहकोषाध्यक्ष, मोहनलाल मांगता संयुक्त सचिव, दानाराम लुखू, मिश्राराम, संगठनमंत्री जेठाराम, भंवराराम,भंवराराम भलीसर, गूलाराम कातरला, चौथाराम डबोई मनोनीत किए गए। चुनाराम, वनाराम, पूंजाराम, जोराराम, निम्बाराम श्रवणकुमार को सदस्य बनाया गया। इसी तरह युवा ब्लाॅक कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद पर पांचाराम कोहली, तिलोकाराम उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र को सचिव सर्वसम्मति से मनोनीत सदस्य नियुक्त किया गया।





प्रदेश संरक्षक नंदा डगला ने कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि भील समाज अत्यन्त पिछड़ा है। इसे आगे बढ़ाने के लिए हमें गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकारिणी का गठन कर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करना पड़ेगा। भील समाज को घर से बाहर निकल कर अपने हक के लिए लड़ना होगा। वर्तमान समय में हमें आरक्षण के रूप में मीणा जाति के साथ रखा गया है और हम सब मिलकर सरकार से मांग रखेंगे की हमें मीणा जाति से अलग कर वर्तमान समय में मीणा, भील समाज को जो आरक्षण है वो केवल भील समाज को मिलना चाहिए। डंगला ने बताया की मीणा शहरी क्षेत्र की जाति है जबकि भील समाज ग्रामीण क्षेत्र से है। इस दौरान नवमनोनीत धोरीमन्ना ब्लाॅक के अध्यक्ष निम्बाराम चूडावत ने भी विचार व्यक्त किए।