पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजट के अभाव में सात एंबुलेंस बंद

बजट के अभाव में सात एंबुलेंस बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपातकालमें आमजन के लिए सुविधाएं देने वाली एंबुलेंस 108 सरकारी लापरवाही के कारण बंद पड़ी है। विभागीय स्तर पर डीजल रखरखाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण आमजन को सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। जिला प्रभारी राजीव रंजन के मुताबिक कंपनी की ओर से समय पर एंबुलेंस का रखरखाव नहीं किया जा रहा है। डीजल के अभाव में सेड़वा, साता, भूणिया और बायतु की एंबुलेंस बंद है। दो दिन से कंपनी की ओर से कार्डों में पैसे खत्म हो जाने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा जिले के धोरीमन्ना और रतासर की 108 गाडिय़ों टायर के अभाव में बंद है। बाड़मेर के गडरारोड की गाड़ी सर्विस के लिए जोधपुर गई और कंपनी की ओर से बिल पास नहीं होने से वहीं खड़ी है।