जर्जर हालत में धोरीमन्ना का पटवार घर
कस्बेमें बना पटवार घर मरम्मत के अभाव में जर्जर हालत में है। बारिश के मौसम में छत टपकने से महत्वपूर्ण कागजात पानी से भीग जाते हैं। पटवार घर की मरम्मत के लिए कई बार आग्रह किया गया। लेकिन आज दिन तक मरम्मत कार्य स्वीकृत नहीं हुआ है। कस्बे में बना एक ही पटवार घर में ही पूरा रेवेन्यु संबंधी कागजात अंदर है। प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।