पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वस्थ जीवन के लिए जागरुकता जरूरी

स्वस्थ जीवन के लिए जागरुकता जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. एचआईवीसंक्रमण से डर कर नहीं वरन उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सावधानी से उसका मुकाबला कर सकते हैं। यह जानकारी शुभम संस्थान की दल प्रभारी वंदना गुप्ता ने बुधवार को गुड़ामालानी मुख्यालय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में कही। संस्थान के प्रबंधक मुकेश व्यास ने बताया कि एचआईवी एड्स संक्रमण की रोकथाम के लिए इन दिनों जिले में सघन प्रचार अभियान चल रहा है। संस्थान के कलाकारों ने धोरीमन्ना ब्लाॅक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा चयनित जगहों पर प्रचार सामग्री वितरित करने के साथ ही रैली निकाली, नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर मनोरंजक तरीके से प्रेरक जानकारी दी गई। कलाकारों ने ‘अनपढ़ धूड़ियों चालियों शहर’ में प्रकाशसिंह, किशन राजपुरोहित, दिनेशसिंह सहित सात कलाकारों ने प्रभावी मंचन किया। अंत में प्रश्नोतरी का आयोजन कर प्रोत्साहित किया।

बाड़मेर. शुभमसंस्था की तरफ से गुड़़ामालानी में आयोजित कार्यक्रम में स्वस्थ रहने का तरीका बताते हुए।