आबादी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
आबादी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
धोरीमन्ना.ग्रामपंचायत मेहलू की खाली पड़ी आबादी भूमि पर भूमाफियाें ने अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। गांव के मौजिज लोगों द्वारा मना किया गया। इस बारे में पुलिस थाना गुड़ामालानी में भी मुकदमा दर्ज कर पाबंद किया जिस पर भूमाफिया जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। ग्रामीणों ने चेताया कि पांच दिन में अतिक्रमण नहीं हटाया तो जिला तहसील मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा।
ग्रामसेवकों की बैठक आज
धोरीमन्ना.पंचायतसमिति की समस्त ग्राम पंचायतों की बैठक शनिवार को आयोजित होगी। बैठक में नरेगा प्लान सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। यह जानकारी विकास अधिकारी भगवानाराम खोजा ने दी