पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो बड़ी वारदातें बनी पुलिस के लिए चुनौती

दो बड़ी वारदातें बनी पुलिस के लिए चुनौती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शांतकहे जाने वाले बाड़मेर जिले में लूट, डकैती, मर्डर, चोरी, बलात्कार जैसी वारदातों में इजाफा हो रहा है। पिछले वर्षों के मुकाबले वर्ष 2014 में बड़ी वारदातें बढ़ी है। ऐसे में पुलिस के लिए इन घटनाओं का खुलासा करना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि जिले में कई ऐसी बड़ी वारदातें हुई, जिनका पुलिस ने समय रहते खुलासा भी किया, लेकिन इस बार धोरीमन्ना में मर्डर और बाड़मेर में 74 लाख रुपए की लूट की वारदातों के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए है।

धोरीमन्ना में बीते 15 दिनों से पुलिस की 5 टीम और 50 जवान मर्डर के वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दे रहे है, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग रहा है। आरोपियों ने भी थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर युवक का मर्डर कर चुनौती दे दी और मौके से फरार होने में भी कामयाब हो गए, इसके बाद पिछले 15 दिन से पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है, लेकिन हत्या का मुख्य आरोपी फरार है। वहीं दूसरी तरफ विश्नोई समाज के लोगों की ओर से बार-बार जुलूस रैली निकाल आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बनाया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में हाथ-पांव मार रही पुलिस पर भी कुछ दिन पूर्व घोनिया में हमला कर दिया, इससे पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए।

तीनदिन बीते, फिर भी सुराग नहीं

बाड़मेरशहर के नजदीक हाइवे 15 पर स्थित एक कंपनी के शोरूम में शुक्रवार की रात में अज्ञात लोगों ने सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर 74 लाख रुपए लूट ले गए थे। घटना के बाद एसपी के निर्देश में पांच टीमें पिछले तीन दिन से वारदात के आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। हालांकि पुलिस शोरूम के कर्मचारियों संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। बाड़मेर वृत्ताधिकारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि लूट चोरी की वारदातों के संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले है।