- Hindi News
- निजी अस्पताल नर्सेज एसोसिएशन की बैठक आयोजित
निजी अस्पताल नर्सेज एसोसिएशन की बैठक आयोजित
निजी अस्पताल नर्सेज एसोसिएशन की बैठक आयोजित
धोरीमन्ना.निजीअस्पताल नर्सेज एसोसिएशन की महावीर पार्क में शाम छह बजे आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित नर्सेज ने सर्वसम्मति से एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष के रूप में इंद्रपाल डाभी को निर्वाचित किया गया सचिव अचलाराम मेघवाल को निर्वाचित किया गया। कार्यकारिणी का विस्तार आगामी बैठक में किया जाएगा। बैठक में नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष डाभी ने उपस्थित नर्सेज का आभार व्यक्त किया। डाभी ने कहा कि निजी क्षेत्र में नर्सेज कार्मिकों एवं नर्सेज छात्र-छात्राओं के स्तर को सुधारने की मांग उठाई जाएगी। आगामी 1 अक्टूबर से नर्सेज एसोसिएशन में सदस्यता अभियान चला कर एसोसिएशन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में नर्सेज कर्मी रमेश कुमावत, जगदीश कुमार, स्वरूप भार्गव, गंगाराम गोदारा, विक्रमसिंह भाटी, दिलीप सऊ, मोहन बेनीवाल, वीराराम, जगदीश बृजवाल मौजूद रहे।