पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कार ने कुचला

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कार ने कुचला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर डूगेरों का तला के पास सड़क किनारे खड़ी महिला को इनोवा गाड़ी ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर पत्थर डाल जाम लगा दिया।
सूचना के बाद सदर थानाधिकारी ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों से समझाइश कर जाम खुलवाया, लेकिन लोगों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। रात भर ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे, लेकिन वार्ता के लिए कोई बड़ा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

डूगेरों का तला की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंतरी देवी (60) प|ी दमाराम सुथार सड़क किनारे खड़ी थी। धोरीमन्ना की तरफ से रही एक इनेवा कार ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए गलत दिशा में जाकर महिला को चपेट में ले लिया। वहीं इनेवा कार सड़क से दूर रेत में जाकर फंस गई। चालक मौके से फरार हुआ, ग्रामीणों ने पीछा कर उंडखा के पास उसे पकड़ लिया।

शवको नहीं उठाया : कारकी टक्कर से महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। करीब 18 घंटे तक महिला का शव सड़क किनारे ही पड़ा रहा। रात को पुलिस मौके पर थी और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ हाइवे पर ही जमा रही। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चालक की लापरवाही से महिला की मौत हुई, केयर्न कंपनी इसके लिए उचित मुआवजा दें। इस बीच डॉ. रमन चौधरी, डॉ. मृदुरेखा चौधरी ने भी मौके पर ग्रामीणों से समझाइश की और कंपनी अधिकारियों से बात की।

एकघंटे जाम रहा हाइवे : हादसेके बाद आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर पत्थर डाल जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक हाइवे जाम रहा। इसके बाद सदर थानाधिकारी आनंद सिंह मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर जाम खुलवाया।

बाड़मेर. हाइवे पर पत्थर डाल लगाया जाम।