गोशाला में चारा भेंट किया
बाड़मेर. बायतुविधायक कैलाश चौधरी के जन्म दिवस पर उनके नेतृत्व में वीर तेजाजी टाइगर फोर्स के कार्यकर्ताओं ने अर्थ सेवा संस्थान द्वारा संचालित धोरीमन्ना रोड स्थित गोशाला में 2 गाड़ी चारा भेंट किया। इस मौके पर फोर्स के अध्यक्ष प्रेमाराम भादू, महेश कॅालेज चेयरमैन प्रदीप राठी, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव जगदीश सारण, जाट एकता मंच के संरक्षक मगराज गोदारा सहित मौजीज लोग मौजूद थे। यह जानकारी फोर्स के प्रवक्ता गजेंद्र चौधरी ने दी।