बैठक आज
बैठक आज
बाड़मेर.जिलाआयोजना समिति की बैठक जिला प्रमुख मदन कौर की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर 2 बजे जिला परिषद के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। मुख्य आयोजना अधिकारी बालाराम चौधरी ने बताया कि बैठक में बीआरजीएफ की वार्षिक योजना 2015-2016 के अनुमोदन के अलावा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
अभ्यासवर्ग 13 को
धोरीमन्ना.अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद धोरीमन्ना का अभ्यास वर्ग 13 दिसंबर को रखा गया है। अभ्यास वर्ग कार्यालय में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी धोरीमन्ना तहसील प्रमुख मनोज तेतरवाल ने दी है।
खुशीजताई
बाड़मेर.अखिलभारतीयविद्यार्थी परिषद की नवगठित कार्यकारिणी में छाेटूसिंह भाटी को कॉलेज इकाई अध्यक्ष बनने पर छात्रों ने खुशी जताई। कार्यकारिणी में मनोज दवे तहसील संयोजक, बांकसिंह महाबार कॉलेज उपाध्यक्ष महेन्द्रसिंह हड़वा को मनोनीत किया है। छात्र नेता मालमसिंह कानौड़ ने कहा कि एबीवीपी संगठन को मजबूत करने के लिए सभी आगे आएं। इसको लेकर गांधी नगर स्थित राजपूत छात्रावास में बैठक हुई। बैठक में जितेन्द्रसिंह मगरा, भरपतसिहं भाटी, गोपालसिंह गिराब, भोमसिंह कानोड़, आईदानसिंह धारवी, जितेन्द्रसिंह मगरा, भवानीसिंह, गुमानसिंह सोढ़ा सहित अन्य कई मौजूद थे।
प्रतियोगिता16 से
बाड़मेर.गर्गसमाज छात्रावास में बुधवार को मेवाराम गर्ग एवं नवलकिशोर लीलावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी 16 दिसंबर को आदर्श स्टेडियम में गर्ग समाज की ओर से गर्गाचार्य टाईगर फोर्स क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं कांग्रेस प्रदेश सचिव रूपाराम धनदे का स्वागत किया जाएगा।
शिविर13 को
बाड़मेर.मस्तिक-मनाेरोगसंबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय नशा मुक्ति स्वास्थ्य चेतना शिविर का आयोजन होगा।