- Hindi News
- समस्याओं का समाधान होने से ग्रामीणों को मिली राहत
समस्याओं का समाधान होने से ग्रामीणों को मिली राहत
भाजपासरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले समारोह के उपलक्ष्य में मंगलवार को डाक बंगले में गुड़ामालानी विधायक लादुराम बिश्नोई ने भाजपा मंडल की बैठक ली। बैठक विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जनसमस्याओं का मौके पर समाधान किया। बैठक में बिश्नाई ने कहा कि वसुंधरा सरकार में बहुत सारा काम हुआ है। शिक्षक की कमियों को दूर कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार ला रहे हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत पर खुले उमावि में छात्रों की मांग के अनुसार विषय वर्ग खोलने के निर्देश दिए।
कस्बे में नालिया बनवाने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय से बजट जल्द स्वीकृत करवाने की बात कही। विधायक कोटे से 1.86 करोड़ का काम अपने क्षेत्र में स्वीकृत करवाया। बैठक में बिजली विभाग के सहायक अभियंता गोरधनराम से ग्रामीणों को कृषि कुओं पर 14 घंटे बिजली देने तथा घरेलू कनेक्शनों के पेंडिंग ग्रुपों के डिमांड नोटिस निकलने को कहा। सामान की कमी की पूर्ति करने का वादा किया।
बैठक में नर्मदा नहर परियोजना के अधीक्षण अभियंता बाबूलाल मीणा ने पेयजल योजना की प्रगति रिपोर्ट पेश की। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहनराम बिश्नोई ने विभाग की स्वीकृत योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा की सरकार की ग्रामीण गौरव पथ योजना एवं प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत स्वीकृत हुए कार्यों को बताया।
बैठक में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नंदा डगला ने सरकार के हुए जनहितैषी कार्यों की सराहना की। बैठक में जयकिशन भादू, सुखराम, पूर्व प्रधान मंगलाराम, जगदीश ढाका, ओमप्रकाश गोसाई, केसाराम सुथार, मंगलाराम ढाका, बाबूलाल मांजू , भजनलाल गोदारा, बबलू तेतरवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
जनता ने भाजपा में विश्वास जताया
गुड़ामालानी. भाजपाकार्यकर्ताओं की मंगलवार को डाक बंगले में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधायक लादुराम बिश्नाई ने कहा कि सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर जयपुर में समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में बूथ लेवल से चार-पांच कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। बिश्नोई ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनाकर जनता ने भाजपा में विश्वास जताया है। सरकार का लक्ष्य नर्मदा के पानी से वंचित क्षेत्र को जोड़ना है। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार भर्तियां निकाल रही हैं। निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनाव में भी भाजपा को बढ़त दिलाकर कड