- Hindi News
- तीसरे दिन भी हत्या के आरोपियों का कोई सुराग नहीं
तीसरे दिन भी हत्या के आरोपियों का कोई सुराग नहीं
धोरीमन्नाकस्बे में तीन दिन पूर्व हुए मर्डर के मामले में अब तक कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पिछले तीन दिनों से पुलिस की चार टीमें और ग्रामीण आरोपियों की तलाश में जुटे हुए है, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं है। ऐसे में लोगों में काफी रोष भी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात में धोरीमन्ना बस स्टैंड पर बाबूलाल विश्नोई की चाकुओं से रौंदकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद कुछ लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं है। पुलिस ने मदनलाल, वीराराम, हुकमाराम, चुतराराम पुत्र घमाराम देशांतरी समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की चार टीमों ने बुधवार को धोरीमन्ना सहित कई क्षेत्रों में दबिश देकर आरोपियों की तलाश की।