बाइक की टक्कर से एक की मौत, एक घायल
थानाक्षेत्र धोरीमन्ना गुड़ामालानी रोड पर गुरुवार रात्रि अज्ञात वाहन बाइक के बीच हुई टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रोहिला पूर्व निवासी बाबूलाल पुत्र सुरताराम विश्नोई ने मामला दर्ज कराया कि उसका भाई जगदीश पुत्र सुरताराम विश्नोई जगराम पुत्र प्रतापाराम दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर धोरीमन्ना से रोहिला जा रहे थे। इस बीच खरड़ गांव की सरहद पर सामने से रहे अज्ञात वाहन ने तेज गति लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मारी जिससे जगदीश जगराम को गंभीर चोटें लगीं। घायलों को धोरीमन्ना अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान जगदीश की मौत हो गई तथा जगराम का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।