पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टायर के अभाव में 108 सेवा ठप

टायर के अभाव में 108 सेवा ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धोरीमन्ना. क्षेत्रके 108 एंबुलेंस पिछले 10 दिनों से टायर की वजह से बंद है। एनएच 15 हाइवे पर 10 किमी के दायरे में एक एम्बुलेंस है जो हाईवे पर दुर्घटना के दौरान काम आती है। एकमात्र 108 एम्बुलेंस रामजी का गोल है जिस पर काल करने पर आपातकालीन मरीज एवं सीएचसी पीएचसी से रेफर मरीजों को ले जाने के लिए मना करते हैं।

विवाहिताके साथ दुष्कर्म का प्रयास

धोरीमन्ना.थानाक्षेत्र के भूणिया गांव में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बीच मना करने पर उसे लाठियों से पीट कर घायल करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भूणिया निवासी एक विवाहिता ने रिर्पोट दर्ज करवाई की मुसा खां पुत्र वसाया खां निवासी भूणिया ने अनधिकृत रूप से खेत में प्रवेश करने का प्रयास किया। मना करने पर ये जबरदस्ती करने लगा तथा लाठियों से पीट कर चोटें पहुंचाई उसके चिल्लाने पर पड़ोसियों ने बीच बचाव किया। आरोपी भाग गया पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।