निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित
धोरीमन्ना. मालाणीफिलिंग स्टेशन भारत पेट्रोलियम पम्प धोरीमन्ना द्वारा मंगलवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नेत्र की पूर्ण जांच कर जिस मरीज को चश्मा की आवश्यकता थी उन्हेंं निशुल्क चश्मा दिया गया। नेत्र दवाई से ठीक होने लायक थी उन्हे दवाइयां दी गई। जांच के लिए बाड़मेर की टीम आई हुई थी। धोरीमन्ना पंचायत समिति के करीब 250 से अधिक लोगों की जांच की गई जिसमें पचास प्रतिशत लोग चश्में लगाने के लायक सामने आए। इन सभी को चश्मे दिए। ग्रामीणों ने शिविर सम्पन्न होने के बाद मालाणी फिलिंग स्टेशन भारत पेट्रोलियम पम्प धोरीमन्ना से एक और निशुल्क शिविर लगवाने की अपील की।