पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर न्यूज | बाड़मेर

भास्कर न्यूज | बाड़मेर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बाड़मेर

बदमाशोंके बारे में पूरी जानकारी रखने सबसे ज्यादा बदमाशों के नाम बताने वाले बीट कांस्टेबल को सोमवार को एसपी परिस देशमुख ने सम्मानित किया। गौरतलब है कि डेढ़ माह पूर्व सिणधरी धोरीमन्ना थाने में बीट कांस्टेबल की रजिस्टर संधारण को लेकर परीक्षा हुई थी। इसमें सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले कांस्टेबल को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। इसमें पुलिस थाना सिणधरी के कमल सिंह धोरीमन्ना के मनोहरलाल प्रथम रहे। इसी तरह सिणधरी सुखराम द्वितीय चैनाराम तृतीय स्थान पर रहे। साथ ही धोरीमन्ना थाने के पूनमाराम द्वितीय हुकमाराम तृतीय स्थान पर रहे। वहीं हाल ही में 40 ग्राम स्मैक पकड़े जाने में बहादुरी दिखाने वाले बालोतरा थाने के कांस्टेबल उदयसिंह को सम्मानित किया गया।