पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लव कुश कॉलेज में स्नातक स्तरीय स्वयंपाठी परीक्षाएं आज से

लव-कुश कॉलेज में स्नातक स्तरीय स्वयंपाठी परीक्षाएं आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धोरीमन्ना |जेएनवीयू की स्नातक स्तरीय स्वयंपाठी विद्यार्थियों की परीक्षाएं लव-कुश महाविद्यालय में 12 फरवरी से शुरू होगी। महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डाॅ. खरथाराम बाना ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा इस वर्ष संपूर्ण धोरीमन्ना ब्लॉक की परीक्षाएं आयोजित करने का जिम्मा लव-कुश कॉलेज को दिया है। इसमें स्नातक स्तर के सभी स्वयंपाठी परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्राचार्य डाॅ. बी.डी चारण ने बताया कि परीक्षा संबंधी तैयारियां फर्नीचर बैठक व्यवस्था पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थियों की परीक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए महाविद्यालय में परीक्षा प्रभारी लाखाराम गुरलिया के निर्देशन में विद्यार्थी सहायता केंद्र स्थापित किया गया है।