पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रीट परीक्षा में भत्ता 1200 और पटवार परीक्षा में मात्र 350 रुपए

रीट परीक्षा में भत्ता 1200 और पटवार परीक्षा में मात्र 350 रुपए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रीट परीक्षा में भत्ता 1200 और पटवार परीक्षा में मात्र 350 रुपए

बाड़मेर | रीटपरीक्षा में वीक्षक केंद्राधीक्षकों को भत्ता राशि अधिक देने पटवार परीक्षा में कम भुगतान पर शिक्षक संघों ने आपत्ति जताई है। राजस्थान पंचायतीराज शिक्षक संघ के नेता बांकराम सांजटा ने बताया कि रीट परीक्षा में वीक्षक को 950 और केंद्राधीक्षक को 1200 रुपए मानदेय का भुगतान किया गया। जबकि पटवारी परीक्षा में वीक्षक केंद्राधीक्षक को 125-350 रुपए मानदेय प्रस्तावित है। शिक्षक संघ रेसला धोरीमन्ना ब्लॉक अध्यक्ष रूपसिंह जाखड़ ने बताया कि दो परीक्षाओं में ड्यूटी देने वाले वीक्षक केंद्राधीक्षकों के मानदेय में भेदभाव बरता जा रहा है। दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले शिक्षकों को महज 125 रुपए दिए जा रहे है। प्रशासन को रीट परीक्षा के आधार पर भुगतान करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...