होनहार बेटियों को गार्गी पुरस्कारों से नवाजा
जिलेकी होनहार बेटियों को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर इंदिरा प्रियदर्शनी गार्गी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय समारोह में होनहार बेटियों को नकद राशि के रूप में पुरस्कार दिया गया। 10वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार की प्रथम किश्त 3 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। इसी क्रम में बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार की दूसरी किश्त के रूप में तीन-तीन हजार रुपए दिए गए। कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली बालिकाओं को बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत 5-5 हजार रुपए का चैक प्रमाण पत्र दिए गए। इसके अलावा 10वीं वर्गवार मेरिट में प्रथम स्थान अर्जित करने वाली बेटियों को इंदिरा प्रियदर्शनी के नकद पुरस्कार से नवाजा गया। माल गोदाम रोड स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित गार्गी पुरस्कार समारोह में प्राचार्य सहित अतिथियों ने होनहार बेटियों के शिक्षा के प्रति लगाव एवं अथक परिश्रम को सराहा। साथ ही उन्हें इसी तरह कड़ी मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ने और विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
रामसर.बसंतपंचमी पर रामसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर गार्गी पुरस्कारों का वितरण किया गया। विद्यालय वीर तेजाजी नाॅबल्स एकेडमी उमावि रामसर की होनहार छात्राओं को गार्गी पुरस्कार दिए गए। मुख्य अतिथि सांवलसिंह भाटी, अध्यक्ष नारायणदास सोनी, विशिष्ट अतिथि पदमाराम जांगिड़ संस्था प्रधान अचलाराम धोला ने अपने विचार रखे।
धोरीमन्ना.रासीमाविधोरीमन्ना में गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह में गुरु जंभेश्वर नोबल्स एकेडमी उमावि बोलों का डेर के 21 छात्राओं ने पुरस्कार प्राप्त किए। प्रधान ताजाराम चौधरी, उपप्रधान जयराम कुलदीप, जिला भाजपा महामंत्री जयकिशन भादू, ब्लाक भाजपा अध्यक्ष हरीराम मेघवाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश कुलदीप की मौजूदगी में छात्राओं को प्रशस्ति पत्र चैक वितरित किए। कुल 154 बालिकाओं में से गुरु जम्भेश्वर नोबल्स एकेडमी उमावि बोलो का डेर स्कूल की 21 बालिकाओं ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किए।
बाड़मेर. गार्गी पुरूस्कार समारोह में उपस्थित छात्राएं