पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉ विजन असेसमेंट कैंप का हुआ आयोजन

लॉ विजन असेसमेंट कैंप का हुआ आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉकप्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत सर्वशिक्षा अभियान के तत्वावधान में शनिवार को बीआरसीएफ भवन में सुबह 11 बजे लॉ विजन असेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। संदर्भ शिक्षक नवरतन गुर्जर ने बताया कि इस शिविर में जिले भर से दृष्टि बाधित 92 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें भौरूका ट्रस्ट के विशेषज्ञों द्वारा दृष्टि बाधित बच्चों की जांच की गई। जिनमें से 62 बच्चों को चश्में वितरण किए गए एवं 13 बच्चों को आवर्धक लैंस एवं दो बच्चों को सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया। इस मौके पर जिला परियोजना समन्वयक बस्तीराम सांगवा, नरपत पोटलिया, शक्ति सिंह, बीईईओ शिवराम रॉयल आदि उपस्थित थे। समाजसेवी नरेंद्र कुम्पावत रमेश सिंह ने निशक्तजन अभिभावक संघ की ओर से शिविर में सहयोग भी किया।