पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘कुल देवी देवता के पूजन से होता है कल्याण’

‘कुल देवी-देवता के पूजन से होता है कल्याण’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना. समाजमें जागृति लाने के लिए हमें अपने कुल देवताओं की अाराधना करनी होगी। जब तक हम अपने कुल के देवी-देवताओं को समय-समय पर नहीं पूजेंगे तब तक समाज या परिवार का उत्थान नहीं हो सकता। वर्ष भर में मां कुल देवी के ऐसे आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लेने से परिवार एवं समाज का कल्याण होगा। हर परिवार ऐसे आयोजनों में भाग लेने से फलेंगे और फूलेंगे।

यह बात पं. बच्छराज व्यास विद्यालय में मानधनिया, भरडिया समाज की कुल देवी सुरल्या माता मंदिर के पंचम वार्षिक उत्सव समारोह में समाज के राष्ट्रीय महामंत्री इंदौर के लीलाधर मानधनिया ने कही। उन्होंने कहा कि वैसे तो हर नवरात्रा में देश-देशान्तर से भक्तजन यहां मां की पूजा कर आशीर्वाद लेते हैं। साल में वार्षिकोत्सव पर मां का विशेष पूजन होता है जिसमें समाज के सभी लोग सामूहिक पूजन से समाज में जागृति लाने का कार्य करते हैं। जयपुर से आए ओमप्रकाश मानधनिया ने कहा कि भक्ति भाव से की गई पूजा मनोकामना को पूर्ण करती है। इंदौर से आए समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण माहेश्वरी ने कहा कि मां के दरबार में भरडिया मानधनिया समाज के लोगों का स्नेह मिलन समाज में आपसी सामंजस्य को बढ़ाता है। सुधार के लिए एकजुटता के साथ हम निर्णय लेते हैं।

यही हमारा परिवार है। समाज के बगैर मानव जीवन में व्यक्ति का कोई महत्व नहीं है। इस मौके पर महाराष्ट्र जालना से आए डॉ. पीआर मानधनिया, चित्तौड़ से शिवदत्त मानधनिया, आकोला से हरीश मानधनिया, इचलकरंजी से नटवर मानधनिया, इंदौर से मुरारीलाल सत्यनारायण मानधनिया ने भी विचार रखे।

डीडवाना, सुरल्यामाता मंदिर में भजन कीर्तन करते भरड़िया और मानधनिया समाज के लोग। (इनसेट में) सजाई गई छप्पन भोग की झांकी।

छप्पन भोग की झांकी सजाई, गाए भजन



मांका विशेष शृंगार पूजन एवं विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक पूजन समाज के कुलगुरु पं. अजय व्यास के आचार्यत्व में करवाया गया। महाराष्ट्र से आए भक्तजनों ने छप्पन भोग झांकी सजाई। इस मौके पर भक्तजनों ने मां की पूजा अर्चना कर महाआरती में आशीर्वाद लिया। समाज के पदाधिकारियों ने एक दूसरे का परिचय करवाया। सामूहिक भजन कीर्तन में भक्तों ने नाच-गान कर आनंद लिया। शनिवार रात महाराष्ट्र एमपी से आए भक्तों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं।