- Hindi News
- National
- डीडवाना| राजकीयबांगड़ महाविद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक पणिहारी कार्यक्रम सोमवार
डीडवाना| राजकीयबांगड़ महाविद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक पणिहारी कार्यक्रम सोमवार
डीडवाना| राजकीयबांगड़ महाविद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक पणिहारी कार्यक्रम सोमवार मंगलवार को सुबह 11 बजे होगा। इसमें छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। सोमवार को मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल नदंकिशोर ढाका उपस्थित रहेंगे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष ग्यारसी देवी करेंगी। छात्रसंघ अध्यक्ष शिवराम नौजल एबीवीपी मंत्री विनोद मारोठिया ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि नंदकिशोर, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री महावीर प्रसाद ओझा, सरपंच मुस्ताक खां, बजरंग सिंह जोधा, पार्षद निर्मला देवी, प्रदीप मित्तल, सुरेश डारा, मूलाराम नौजल, बुद्धाराम गरवा होंगे। कार्यक्रम को लेकर एबीवीपी की एक बैठक हुई। बैठक में तहसील प्रमुख राजेन्द्र जानू, अध्यक्ष विवेक शर्मा, शिवराम नौजल, रामाकिशन खीचड़, बजरंग पंवार, निखिल शर्मा, करण गुर्जर, राजेश आदि उपस्थित थे।
बांगड़ कॉलेज में पणिहारी कार्यक्रम आज से