- Hindi News
- लाडनूं में अशांति फैलाने के तीन आरोपी गिरफ्तार, आज खुलेंगे बाजार
लाडनूं में अशांति फैलाने के तीन आरोपी गिरफ्तार, आज खुलेंगे बाजार
आपराधिकगतिविधियां बढ़ने के विरोध में तीन दिन से बंद लाडनूं कस्बे में रविवार को जाकर लोग माने। मारपीट लूटपाट के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारियों लाडनूं के व्यापारियों की बैठक हुई और सोमवार से लाडनूं के बाजार पुन: खोलने का निर्णय लिया गया।
तीन दिन पूर्व मिठाई विक्रेता के साथ कुछ बदमाशों द्वारा मारपीट एवं लूट की घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया था। पूर्व में इसी प्रकार की अन्य घटनाओं में पुलिस द्वारा दोषी व्यक्तियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तीन दिन से लाडनूं बंद रहा। रविवार को लाडनूं चैम्बर आफ कामर्स की एक बैठक एवं पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से हुई वार्ता के अनुसार बंद को वापस लेने की घोषणा की गई। सोमवार से फिर से बाजार खोलने का निर्णय लिया गया। मिठाई विक्रेता के साथ हुई मारपीट के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी तरफ व्यापार मंडल के बंद की घोषणा के कारण रविवार को सब्जी विक्रेताओं, होटलों, चाय-नमकीन के दुकानदारों, ठेला चालकों, थड़ी वालों ने अपना व्यवसाय बंद रखा। एएसपी रामकुमार कस्वां एवं एडीएम सीएल गोयल ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि एसपी लक्ष्मण गौड़ के निर्देशानुसार मिठाई विक्रेता गजानंद माली के साथ हुई लूट मारपीट की घटना के बाद एडिशनल एसपी कस्वां के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। डीडवाना डीएसपी अर्जुनराम के नेतृत्व में टीम ने तीन आरोपियों मीराजी का चौक जावा बास निवासी सलीम अली, दूजार हाल मगरा बास निवासी असलम सिलावट एवं शेख टावर सब्जी मंडी निवासी असगर अली सिलावट को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। शेषपेज 13