ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
डीडवाना। नगरके लाडनूं फाटक के बाहर पाटन डूंगरी रेलवे ट्रैक पर रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पाटन डूंगरी निवासी आत्माराम पुत्र ग्यारसी लाल (70) रेलवे ट्रैक के पास स्थित अपने खेत से पटरियां पार कर रहा था। इसी दौरान डीडवाना से रही ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार आत्माराम को बहुत ही कम सुनाई देता था और यही घटना की वजह बनी। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दी।