पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीडवाना के विकास को लेकर सरकार कृत संकल्प: खान

डीडवाना के विकास को लेकर सरकार कृत संकल्प: खान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सार्वजनिकनिर्माण मंत्री युनुस खान ने कहा कि डीडवाना में हर स्तर पर विकास कार्य किए जाएंगे। जनहित एवं विकासशील कार्यों के लिए प्रकल्प तैयार कर लिया गया है। शीघ्र ही प्रकल्प को शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीडवाना के विकास को लेकर पूरी तरह से सरकार संकल्पित है।

पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान रविवार को डीडवाना विकास परिषद समिति नगर युवा परिषद समिति के तत्वावधान में निशुल्क गेस्ट्रोलॉजी एवं हृदय रोग जांच चिकित्सा शिविर के दौरान संबोधित कर रहे थे। सुंदर देवी बांगड़ स्मृति विश्रामगृह बांगड़ अस्पताल में समारोह के दौरान कहा कि समिति द्वारा संचालित महिला महाविद्यालय के नवीन भवन के शिलान्यास के लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से समय लेकर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस कार्य में सरकार शिक्षा विभाग की ओर से जो भी कार्य करना है वो पूरा हो चुका है। खान ने कहा कि दशहरा मैला मैदान के पास बनाई गई नवीन सड़क निर्माण में जो ढलान फव्वारा सर्किल की ओर दिया गया है वो ठीक नहीं है, इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

समिति अध्यक्ष शंकर लाल परसावत ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। राहुल मोदी ने बताया कि शिविर में 700 रोगियों का हार्ट, गेस्ट्रोलॉजी सर्जरी संबंधी जांच कर परामर्श दिया गया है। पुखराज डूंगरवाल ने आर्थिक सहयोग का वादा किया।

यहभी रहे मौजूद : विशिष्टअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र उत्ता, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद ओझा, समिति सचिव अजित सिंह राठौड़, राजेन्द्र माथुर, जयपुर के डॉ. साकेत अग्रवाल, रामचिलांगिया, सीपी पारीक डॉ. मुराद खां समेत शहर के मौजीज लोगों ने सेवाएं दी।

डीडवाना. नि:शुल्क गेस्ट्रोलोजी एवं हृदय रोग जांच चिकित्सा शिविर में मंचासीन अतिथि।