अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ा
डीडवाना. शहरमें पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से विकृत घूम रहे एक व्यक्ति को शुक्रवार शाम को बांगड़ चिकित्सालय में इलाज के दौरान भर्ती कराया गया। उसने शनिवार को दम तोड़ दिया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक का शव बांगड़ चिकित्सालय की मोर्चरी घर में शिनाख्त के लिए रखा गया है। आसपास क्षेत्र के थानों को सूचना भी दी गई है।