बीसीए तृतीय वर्ष ने जीता खिताब
डीडवाना. नगरके शगुन कॉलेज के तत्वावधान में बलदेवराम मिर्धा स्टेडियम में शनिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक विशाल सिखवाल ने बताया कि यह मैच बीसीए तृतीय वर्ष एवं प्रथम वर्ष के बीच खेला गया जिसमें बीसीए प्रथम ने निर्धारित 20 ओवर में 118 रन बनाने का लक्ष्य दिया, जवाब में तृतीय वर्ष ने 18 ओवर में भी लक्ष्य प्राप्त कर लिया। प्रतियोगिता में तृतीय वर्ष के विद्यार्थी इरफान शेख रोहित ढढवाल को संयुक्त रूप से मैन ऑफ दा मैच के लिए चुना गया।