सुरल्या माता का पंचम वार्षिकोत्सव आज
डीडवाना. मानधनियाऔर भरड़िया समाज की कुल देवी सुरल्या माता का पंचम वार्षिक उत्सव रविवार को मानधनियों की बगीची में सुरल्या माताजी मंदिर में भव्य रूप से मनाया जाएगा। मानधनिया समाज के मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण माहेश्वरी ने बताया कि पंचम वार्षिक उत्सव में विभिन्न प्रदेशों से मानधनिया भरड़िया समाज के भक्तजन भारी संख्या में डीडवाना पहुंच गए हैं। मंदिर के प्रधान अर्चक समाज के कुलगुरु पं. अजय व्यास के आचार्यत्व में शनिवार रात मां का विशेष शृंगार पूजन किया गया। रविवार को सुबह 10 बजे अभिषेक पूजन होगा। वार्षिक उत्सव में समाज के राष्ट्रीय सभापति कोटा एलएन के निदेशक गोविंद माहेश्वरी और जयपुर से ओमप्रकाश मानधनिया भी आएंगे। शनिवार को ग्वालियर, जयपुर, जोधपुर, दिल्ली, कमलापुर, मुंबई, इंदौर, इचलकरंजी, रायचूर आदि प्रांतों से समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।