पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशु मेले के समापन पर बांटे पशुपालकों को पुरस्कार

पशु मेले के समापन पर बांटे पशुपालकों को पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इण्डोलाव की ढाणी में चल रहे पशु मेले के समापन समारोह में शनिवार को मुख्य अतिथि प्रधान तीजू देवी ने कहा कि पशुपालक नवीनतम विधियों से व्यवसाय का रूप देकर पशुपालन पर जोर देंगे तो उनके लिए यह व्यवसाय लाभदायक होगा। उन्होंने कहा कि मेलों के आयोजन से एक-दूसरे पशु पालकों का संपर्क बढ़ता है साथ ही उन्हें नवीनतम जानकारियां भी मिलती है।

जायल के पूर्व प्रधान रिद्धकरण लोमरोड़ ने कहा कि पशुओं की जितनी देखभाल उचित ढंग से करेंगे उतना ही पशुपालन व्यवसाय बढ़ेगा। विकास अधिकारी बीएम कल्ला ने मेला व्यवस्थाओं के लिये अधिकारियों कर्मचारियों का आभार जताया।

पशु प्रतियोगिता में विजेता पशुपालकों को पुरस्कार दिए गए। प्रथम को 2100, द्वितीय को 1100 तृतीय को 500 रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई।

समारोह में पूर्व प्रधान भगवानाराम बुरड़क, उप सरपंच गुलाबी देवी, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष हरफूल मुवाल, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

डीडवाना. पशुमेले के समापन पर प्रतियोगी को पुरस्कृत करते अतिथि।