भागवत श्रवण से मनुष्य का कल्याण
डीडवाना. गांवकोलिया के दयाल आश्रम में चल रही नौ दिवसीय भागवत कथा का समापन शुक्रवार को हुआ। निरंजनी संप्रदाय के स्वामी खेमदास महाराज ने बताया कि भोलादास महाराज की पांचवीं पुण्य तिथि पर भागवत कथा में नौवें दिन व्यास पीठ से वृंदावन के संत रामानुज महाराज ने कहा कि भागवत श्रवण से मनुष्य का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि कथा जीवन जीने की कला सिखाती है इससे मानव दानवी वृत्ति का त्याग कर मानव बनता। इस दौरान बताया कि सत्कर्मों से दुष्प्रवृति के लोग भी मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं। कथा के दौरान नौ दिनों तक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। कथा के दौरान नेमीचंद खंडेलवाल, बनवारी, रामचंद्र माली, जगदीश दास सहित कई भक्तों ने सेवाएं दीं। कथा समापन के बाद शुक्रवार को संत समागम एवं स्वामी भोलादास महाराज की बरसी का आयोजन रखा गया। शनिवार को संत समागम का समापन होगा।