पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीडवाना बार संघ के पहले निर्वाचित अध्यक्ष बने पूनिया

डीडवाना बार संघ के पहले निर्वाचित अध्यक्ष बने पूनिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना| डीडवानाबार संघ के चुनाव बार संघ कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित किए गए जिसमें दुर्गाराम पूनिया को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूनिया ने बताया कि इस चुनाव में मोहम्मद इकबाल को उपाध्यक्ष, मुश्ताक खां छोटी बेरी को महासचिव, बलवीर सिंह बडाबरा को संयुक्त सचिव, रूपाराम महला को पुस्तकालय अध्यक्ष, कमलकिशोर मोट को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सभी पदों पर एक-एक ही नाम थे। ये सभी निर्विरोध 6 पदों के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी रामेश्वर भाकर की देखरेख में हुए चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में खांगाराम खिलेरी, हीर सिंह बलारा, रामगोपाल अग्रवाल, प्रवीण कुमार प्रभाकर, अजित सिंह राठौड़, दानाराम भाटी, हाकमअली खां, वीरेंद्र बांठड़ी शिवप्रकाश शर्मा को चुना गया है।

1933के बाद हुए पहली बार चुनाव: डीडवानाबार संघ का गठन 1933 में हुआ था। तब से लेकर चुनाव कभी नहीं हुए। हर बार सर्वसम्मति से जो भी सीनियर अधिवक्ता को ही अध्यक्ष बनाया जाता था। जब तक वो बार संघ में आते और नियमित काम करते को वही अध्यक्ष रहते थे। पहली बार संघ में चुनाव से अध्यक्ष चुना गया है।