पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनावों पर दिए निर्देश

पंचायत चुनावों पर दिए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना. क्षेत्रके निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एसडीएम बलदेव प्रसाद शर्मा ने डीडवाना पंचायत समिति क्षेत्र के बीएलओ की शुक्रवार को बैठक लेकर पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2015 के निर्वाचक नामावलियों के संबंध में राज्य निर्वाचक आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार प्रारूप प्रकाशन के लिए संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी। शर्मा ने समस्त बीएलओ को निर्देशित किया कि 1 जनवरी 2014 को 18 वर्ष पूर्ण कर लिए गए और वास्तविक रूप से निवास कर रहें मतदाताओं के नाम अनिवार्य रूप से जोड़ दिए जाए।