- Hindi News
- आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में किया न्यायालय में पेश
आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में किया न्यायालय में पेश
कस्बेमें हुए जीवण गोदारा एवं हरफूल जाट हत्याकांड के चार आरोपियों को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एडीजे न्यायालय में पेश किया गया, लेकिन गवाहों की अनुपस्थिति के कारण बयान नहीं हो पाए और आगे की तारीख दे दी गई।
आरोपी पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे एडवोकेट मोहम्मद अली शेरानी ने बताया कि हत्याकांड के आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जिनमें संजय पाण्डेय, श्रीवल्लभ, दातार सिंह मनजीत सिंह ही पेश हो पाए। गवाहों आनन्द पाल सिंह की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई नहीं हो पाई इसके अलावा पूर्व में मनजीत सिंह को हथकड़ी लगाकर न्यायालय में लाने पर लगाई गई आपत्ति में पुलिस द्वारा भी सभी आरोपियों को सुरक्षा कारणों के कारण हथकड़ी लगाने का प्रार्थना पत्र दिया गया।
इस पर सुनवाई भी आगामी पेशी में करने के आदेश दिए गए। इसके अलावा चारों आरोपियों को पेशी के दौरान लाते समय खाना नहीं दिए जाने पर भी आपत्ति न्यायालय में पेश की गई है। पेशी के दौरान पूरे न्यायालय परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से कड़े इन्तजाम किए गए थे।