- Hindi News
- मानसून बीत गया और ट्रांसपोर्ट गोदाम में पड़ा रह गया डीडीटी फिनायल
मानसून बीत गया और ट्रांसपोर्ट गोदाम में पड़ा रह गया डीडीटी फिनायल
सामने आई नगर पालिका की लापरवाही
भास्करन्यूज | लाडनूं
शहरके लोग मानसून के मौके पर आम दिनों में भी शहर की गंदगी से निजात दिलाने की मांग दर्जनों बार कर चुके हैं। मगर आलम यह है शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका द्वारा मंगवाया गया फिनायल 50 कट्टे डीडीटी पाउडर 11 माह से ट्रांसपोर्ट के गोदाम में ही पड़ा है। दुखद बात तो यह भी है कि इसकी जानकारी पालिका प्रशासन को भी नहीं है। शहर में बरसात के मौसम में गंदगीख् कीचड़ कचरे की भरमार के कारण भारी तादाद में मच्छर, मक्खियां कीटाणु पनप रहे हैं, मगर उन पर डीडीटी पाउडर या फिनाईल के छिड़काव के लिये पालिका द्वारा प्रयास नहीं किये जा रहे। लापरवाही तब सामने आई जब जयपुर से मंगवाया गया डीडीटी पाउडर फिनाईल पिछले 11 महिनों से शहर की एक ट्रांसपोर्ट कम्पनी में पड़ा एक्सपायर हो चुका है। जयपुर की फर्म से एक नवम्बर 2013 को बिल्टी सं. 51892 से ब्लेक बुल कार्बोलिक पावडर के 25-25 किग्रा के 50 थैले तथा ब्लेक बुल फिनाईल के 200-200 किग्रा के दो ड्रम अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका लाडनूं के नाम से बिल्टी बनाकर भेजे गये थे, जो 2 नवम्बर 2013 को यहां प्राप्त हो गये। तब से यह सामान ट्रांसपोर्ट कम्पनी के गोदाम में पड़ा है। ट्रांसपोर्ट कम्पनी के मालिक रघुवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि उन्होंने इस बारे में पालिका ईओ को अनेक बार सूचनायें दी, परन्तु वे माल नहीं ले जा रहे हैं।
^ईओ को एपीओ कर दिया गया है तथा चैयरमेन भी बाहर गये हुए हैं। अब नये ईओ डीडवाना से आयेंगे तब इस मामले का पूरा पता करेंगे। -याकूब शेख, उपाध्यक्ष,नगर पालिका, लाडनूं।
जांचकराएंगे
^अगर11 महिनों से डीडीटी फिनाईल ट्रांसपोर्ट के गोदाम में पड़ा है तो इसकी जानकारी की जायेगी। -मुरारी लाल शर्मा, उपखंडअधिकारी, लाडनूं।
इन्हें जानकारी नहीं
^पिछले12 महिनों से नगर पालिका में डीडीटी पावडर फिनाईल नहीं मंगवाया गया। हम जयपुर की विजयश्री केमिकल इंडस्ट्रीज से ही यह सामान मंगवाते हैं। माल आने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फाईल देखने पर पता चलेगा। -संजय बारासा, लिपिक,नगरपालिका, लाडनूं।