- Hindi News
- National
- डीडवाना में 17 केंद्रों पर 5684 परीक्षार्थी देंगे पटवार भर्ती परीक्षा, तैयारियां पूरी
डीडवाना में 17 केंद्रों पर 5684 परीक्षार्थी देंगे पटवार भर्ती परीक्षा, तैयारियां पूरी
पटवारीभर्ती परीक्षा 13 फरवरी को 17 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिसमें 5684 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर एसडीएम आरके मीणा की अध्यक्षता में परीक्षा केन्द्र संस्था प्रधानों की एक बैठक मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित की गई।
समन्वयक भोजराज पुसवाड़िया ने सभी 17 केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा के संबंध में संस्थाप्रधानों को किट प्रदान किए एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। एसडीएम ने कहा कि सभी केन्द्रों पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे, परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रवेश के दौरान परीक्षा नियमों के अनुसार जो निर्देश दिए गए है उसकी पालना करनी होगी। उन्होंने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 452 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, इसी प्रकार सोन देवी बालिका में 348, बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मंदिर में 200, एसके ग्रीनवुड में 548, विवेकानंद सीनियर सैकंडरी में 600, बीआरएम में 400, न्यू मांटेसरी में 240, जीसीजे में 200, छोटी देवी मेमोरियल में 500, विद्याश्री में 148, बांगड़ महाविद्यालय में 400, पॉल स्टार दा स्कूल में 348, बच्छराज व्यास बालिका वर्ग में 200, ग्रामोत्थान में 300, नेहरू उमावि में 200, श्रीनिवासाचार्य स्कूल में 300, पूजा इंटरनेशनल स्कूल में 300 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इस बैठक में तहसीलदार श्योराम वर्मा सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।