पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीडवाना में विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीएम को दिया ज्ञापन

डीडवाना में विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीएम को दिया ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतसमिति सदस्य सुखराम डोड़वाडिया वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उम्मेद खां एवं पंचायत समिति सदस्य भंवरलाल जाखड़ के नेतृत्व में अनेक कांग्रेस नेताओं ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर छगनलाल गोयल को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन देकर उपखण्ड क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है।

ज्ञापन में उन्हांेने लिखा कि डीडवाना शहर में मुख्य सड़क मार्ग जहां 7डी के तहत सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है इस दौरान जिन लोगों के पास मकान दुकानों के पालिका से प्राप्त एवं रेवेन्यू विभाग से प्रमाणित स्वामित्व दस्तावेज थे उन्हें तोड़ा गया है मगर किसी दुकानदार को अभी तक मुआवजा नहीं मिला। इससे अनेक लोग बेरोजगार हो चुके हैं। इसी प्रकार मिर्धा पार्क के अलावा प्रमुख मार्गों पर जो सब्जी ठेला चालक थे जो प्रतिदिन नगर पालिका से तय बाजारी के तहत शुल्क राशि जमा कराते थे उनको बेघर कर दिया गया।

उनके लिए शीघ्र ही शहर में उचित स्थान दिलाया जाए। इसके अलावा शहर की मुख्य रोड पर पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसमें पीडब्ल्यूडी जलदाय विभाग भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक लोगों के बिजली कनेक्शन बगैर नोटिस दिए बकाया राशि के नाम पर काटे जा रहे हैं। जबकि डिस्कॉम की ओर से समय पर बिल ही नहीं दिए जा रहे हैं।

डीडवाना. समस्याओंके समाधान की मांग को लेकर एडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...