पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहीद के परिवार को सम्मान देना सभी का कर्तव्य : जोधा

शहीद के परिवार को सम्मान देना सभी का कर्तव्य : जोधा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनकोलीमें बुधवार को शहीद कमांडेंट जीवनराम खसवां की पांचवीं पुण्य तिथि का आयोजन किया गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण बोर्ड डीडवाना के अध्यक्ष कर्नल मदन सिंह जोधा ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कहा कि शहीदों के परिवारों को सम्मान मिलना चाहिए।

इस कार्य में सरकार आमजन सभी की भागीदारी जरूरी है। कर्नल नंदकिशोर ढाका ने खसवां के जीवन से प्रेरणा लेने देश हित में कार्य करने की बात कही। पीसीसी सदस्य चेतन डूडी ने कहा कि खसवां में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी थी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में धनकोली सरपंच रफीक मोहम्मद की अगुवाई में शहीद जीवणराम खसवां के पिता रामूराम, माता केशर देवी, प|ी भंवरी देवी, ससुर खींवाराम, भाई रतनाराम पुत्र पवन आदि का साफा, शॉल माल्यार्पण कर सम्मान प्रकट किया। अतिथियों ने पुष्पचक्र चढ़ाकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर समाजसेवी मुश्ताक खां, कप्तान निसार खां, भाजपा महामंत्री भंवरु खां, डालूराम बगड़िया, उप सरपंच रामेश्वरलाल, पूर्व सरपंच नादिया बानो, गीता देवी, कैप्टन कल्लाराम, कृषि मंडी सदस्य नारायणराम बिजारणियां, उमाराम बगड़िया, भागूराम रणवां, डॉ. इरशाद, प्रधानाचार्य रूपाराम पिंडार सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन याकूब खां बावड़ी ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाकर किया।

मौलासर. श्रद्धांजलिकार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...