- Hindi News
- National
- हमें शिक्षा के प्रति जागरूक होकर समाज में फैली कुरीतियों को मिटाना होगा : भोभरिया
हमें शिक्षा के प्रति जागरूक होकर समाज में फैली कुरीतियों को मिटाना होगा : भोभरिया
सामाजिकसरोकार की बातें करना बहुत आसान है, अगर वाकई आपको अपने समाज के लिए कुछ करना है तो समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ धरातल पर ऐसा अभियान चलाना होगा जिसकी सार्थकता समाज को अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा कर दें। समाज जब तक दिशाहीन बना रहेगा तक तक हम स्वयं आगे आकर जमीनी स्तर पर काम नहीं करेंगे।
स्थानीय प्रजापत भवन में आयोजित श्रीयादे जयंती समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजसेवी सेवानिवृत्त आरएएस भगवती प्रसाद भोभरिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि समाज को आज शिक्षा के प्रति जागृत करने की जरूरत है साथ ही समाज में फैली कुरीतियां, मृत्युभोज, दहेज का दिखावा, शादियों में हैसियत से बढ़कर खर्च करने जैसी बीमारियों को जड़ से खत्म करने की पहल करनी होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। हमें शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रयास करने चाहिए।
समारोह की शुरुआत जेसिका और हंसिका ने गायत्री मंत्र के उच्चारण से की। समारोह की अध्यक्षता कर रहे मां काली माता अखाड़ा के महंत ओमनाथ ने कहा कि राष्ट्र की सेवा सर्वोपरी है। विशिष्ट अतिथि स्वामी खेमदास महाराज ने कहा कि प्रजापत समाज का अपना अलग इतिहास रहा है। इस समाज ने अपने स्वयं के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए अथाह संघर्ष किया है, आज समाज निरंतर प्रगति के सोपान अर्जित कर रहा है। वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर समाज के अध्यक्ष भंवरलाल भोभरिया ने कहा कि समाज क्षेत्र में सामाजिक विकास के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को कभी नहीं भुला है।
डीडवाना. प्रजापतभवन में आयोजित जयंती समारोह में उपस्थित समाज के लोग।