डेबिट कार्ड वितरण शिविर आज से
डीडवाना| प्रधानमंत्रीजनधन योजना एवं भामाशाह योजना के अंतर्गत खोले गए पेंशनधारियों मनरेगा खाता धारकों को अटल सेवा केंद्र पर आयोजित एक दिवसीय शिविर के दौरान 11 12 फरवरी को डेबिट कार्ड वितरण किए जाएंगे। प्रोगामर पंकज जलदीप ने बताया कि खाताधारक सुगम क्रियान्वयन के लिए इस डेबिट कार्ड से नजदीकी ई-मित्र पर पेंशन एवं मनरेगा भुगतान प्राप्त कर सकेंगे।