शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियां प्रारंभ
डीडवाना| राजस्थानशिक्षक संघ (शेखावत) का जिला शैक्षिक सम्मेलन 26 27 सितंबर को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं. 3 में होगा।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कमेटियों का गठन कर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी है। सभी तहसील अध्यक्षों मंत्रियों को जिला शैक्षिक सम्मेलन में अधिक से अधिक शिक्षकों को लाने के निर्देश दिए हैं।