पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आश्रित को नौकरी देने की मांग

आश्रित को नौकरी देने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना| ऑलइंडिया माली सैनी सेवा समाज ने दुर्घटना में मरे विद्युत कर्मचारी के आश्रित को मुआवजा नौकरी देने की मांग की है। इसके लिए प्रदेश सचिव दिनेश गहलोत ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा है। पत्र में बताया कि गत 6 सितंबर को मेगा हाइवे पर भाटीबास निवासी बिजली कर्मचारी घीसालाल की मोपेड को एक बस ने टक्कर मार दी थी। जिनकी जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके पुत्र ने डीडवाना थाने में मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से परिवार की स्थिति को देखते हुए मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने उनके परिजन को अनुकम्पा नौकरी देने की मांग की है।