बाइक चोरी के आरोपी को जेल
बाइक चोरी के आरोपी को जेल
भास्कर न्यूज | जायल
कस्बेके बस स्टेशन पर चोरी की मोटरसाइकिल सहित मिले युवक को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थानाधिकारी रणजीतसिंह मीणा ने बताया कि स्टेशन से गुरुवार को चोरी की मोटरसाइकिल सहित मिले युवक सहीराम जाट बोडींद कलां को चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर डीडवाना मुंसिफ कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे कोर्ट ने जेल भेजने के निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस ने मामले में चोरी की मोटरसाइकिल से जुड़े मामले में मोटरसाइकिल बेचने वाले लोगों को चिह्नित कर नए सिरे से तलाश शुरू कर दी गई है तथा इस मामले के खुलासे के बाद अन्य मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें भी खुल सकती हैं। फिलहाल पुलिस ने किसी को हिरासत नहीं लिया है।