पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्या का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

हत्या का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौलासर। निंबाका बास में जुलाई में हुई युवक की हत्या के तीसरे आरोपी को मौलासर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। डीडवाना डिप्टी अर्जुनराम ने बताया कि निंबा का बास निवासी आरोपी श्रवण राम पुत्र दानाराम जाट वारदात के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त से दूर था। उस पर सुरेश मेघवाल की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है। पुलिस को उसके निमोद में आने की सूचना मिली तो थानाधिकारी धर्मेश दायमा के नेतृत्व में कांस्टेबल पर्वत सिंह, महेन्द्र खींची सुरेश कुमार ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह अहमदाबाद भागने की फिराक में था। उसका पिता अहमदाबाद में ट्रक चलाता है। गौरतलब है कि 10 जुलाई की रात को श्रवण पुत्र दानाराम, देवाराम पुत्र मोहनराम तथा पीपला का बास निवासी बाबूलाल पुत्र जगूराम ने किसी बात को लेकर ट्रक चालक सुरेश कुमार मेघवाल की घर जाते समय हत्या कर दी थी। पुलिस ने दो जनों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।