डीडवानापंचायत समि
कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
उपप्रधान पद से नवनिर्वाचित रूपकंवर शेखावत जैसे ही पंचायत समिति से बाहर निकली कि प्रधान गुलाराम ढाका, पूर्व विधायक भंवराराम सूपका, उपाध्यक्ष हाजी महमूद रंगरेज, रामेश्वर भाकर सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ताओं ने शेखावत का स्वागत किया एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। रूप कंवर शेखावत ने कहा कि यह जीत मेरी नहीं बल्कि हमारी पार्टी की है।
डीडवानापंचायत समिति उप प्रधान पद के लिए चुनाव रविवार को रिटर्निंग अधिकारी बलदेव प्रसाद शर्मा की देखरेख में करवाए गए। इसमें कांग्रेस की रूपकंवर शेखावत 18 मत लेकर उप प्रधान बनीं। उप प्रधान पद के लिए कांग्रेस ने वार्ड संख्या से 21 रूपकंवर पुत्री रामसिंह शेखावत को प्रत्याशी बनाया, जिन्होंने 10:30 बजे नामांकन भरा। भाजपा से गजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया। दोपहर 3:35 बजे कांग्रेस के सभी 18 सदस्य ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। इनके तुरंत बाद भाजपा के सभी 7 सदस्यों एवं एक निर्दलीय ने मतदान किया। 4:45 बजे निर्दलीय प्रत्याशी श्याम प्रताप सिंह राठौड़ ने मतदान किया। 5 बजे एसडीएम शर्मा ने मतगणना शुरू की जिसमें 27 मतों में से कांग्रेस की रूपकंवर को 18 भाजपा के गजेंद्र सिंह को 8 मत मिले। यहां एक मत को कांग्रेस के भंवरलाल जाखड़ के दिखाने पर एसडीएम ने खारिज कर दिया। एसडीएम शर्मा ने रूपकंवर शेखावत को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उपप्रधान का एक परिचय
नवनिर्वाचितउप प्रधान रूपकंवर शेखावत पुत्री रामसिंह शेखावत बरड़वा निवासी एमएम तक पढ़ाई की हैं। इनके पिता रामसिंह पूर्व में सरपंच भी रह चुके हैं।
डीडवाना|उप प्रधानबनने के बाद समर्थकों कांग्रेस नेताओं के साथ रूपकंवर।