नमक श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कल
डीडवाना | भारतसरकार के नमक विभाग के तत्वावधान में 11 फरवरी को सुबह 9:30 बजे बालिया के पाढ़ाय माता मंदिर के पास नमक श्रमिक विश्राम गृह में सामान्य स्वास्थ्य, सनेत्र जांच शिविर का आयोजन होगा। विभाग के अधिकारी गणेश नारायण मीणा ने बताया कि शिविर में नमक श्रमिकों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच की जाएगी।