सैय्यद आकिब अली का स्वागत
डीडवाना| स्कूलगैम्स फैडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित 60वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलकूद फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेकर डीडवाना के शारदा ज्ञान पीठ के छात्र सैय्यद आकिब अली का डीडवाना पहुंचने पर सोमवार को संस्थान की ओर से स्वागत किया गया। संस्थान की प्रधानाध्यापिका सारिका पारीक ने बताया कि 3 से 7 फरवरी तक आसाम के गोहाटी में 14 वर्षीय छात्र वर्ग राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय ही नहीं क्षेत्र का नाम रोशन किया। डीडवाना के दूसरे फुटलबाल खिलाड़ी है जो राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटे है। इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ के सचिव फरहद अली, सैय्यद साबीर अली, शकील अहमद उस्मानी, माधवी जोशी, अनिल मोट, अबरार अली बैरी आदि उपस्थित थे।