पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीडवाना में कांग्रेस के गुल्लाराम जीते

डीडवाना में कांग्रेस के गुल्लाराम जीते

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवानापंचायत समिति प्रधान पद के लिए चुनाव शनिवार को रिटर्निंग अधिकारी बलदेव प्रसाद शर्मा की देखरेख में करवाए गए। इसमें कांग्रेस के गुल्लाराम 19 मत लेकर प्रधान बने। प्रधान पद के लिए कांग्रेस ने वार्ड संख्या 4 के गुल्लाराम को प्रत्याशी बनाया।

जिन्होंने 10:30 बजे नामांकन भरा। भाजपा से शेर मोहम्मद शेरानी को प्रत्याशी बनाया गया। दोपहर 3:35 बजे कांग्रेस के सभी 18 सदस्य एवं एक निर्दलीय श्याम प्रताप सिंह राठौड़ मतदान केन्द्र पर पहुंचे सभी ने क्रमबद्ध खड़े होकर मतदान किया। इनके तुरंत बाद भाजपा के सभी 7 सदस्यों एवं एक निर्दलीय ने मतदान किया। 4:15 बजे एसडीएम शर्मा ने मतगणना शुरू की जिसमें 27 मतों में से कांग्रेस के गुल्लाराम को 19 भाजपा के शेर मोहम्मद को 8 मत मिले। एसडीएम शर्मा ने गुल्लाराम को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रत्याशी शेर मोहम्मद ने भी हाथ मिलाकर बधाई दी।