पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी को लेकर लोगों ने एईएन काे घेरा

पानी को लेकर लोगों ने एईएन काे घेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन्यूज | डीडवाना

पिछले9 दिनों से पानी नहीं आने से नाराज गाढाबास क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को जलदाय विभाग कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने विभाग के एईएन का घेराव भी किया।

गौरतलब है कि गाढाबास क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। क्षेत्र में कई दिनों से पानी भी नहीं रहा। वर्तमान में जो सप्लाई दी जा रही है। वह भी पूरे प्रेशर से नहीं दी जा रही। इससे लोगों को पर्याप्त पेयजल नसीब नहीं हो रहा। इस पर क्षेत्र की महिलाएं पुरुष बुधवार को सुबह एकत्रित होकर जलदाय विभाग पहुंची। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन करते हुए पेयजल व्यवस्था सुधारे जाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने एईएन नवर|मल का घेराव किया। इस पर सहायक अभियंता ने जल्द सुधार करने का भरोसा दिलाया।

डीडवाना. पेयजलसंकट को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे लोग।